AdministrationBlogState

13 जून 2026 को रोजगार कैम्प का होगा आयोजन – नवादा |

नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा दिनांक 13.06.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.) के प्रांगण में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, पटना द्वारा टीसीओ/टी-कॉलेक्शन/टी.आर.ओ. के 60 रिक्त पदों हेतु रोजगार कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण/स्नातक निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,146 से ₹14,247 तक मासिक वेतन के साथ ई.पी.एफ., ई.एस.आई.सी., इंश्योरेंस, फ्यूल एवं टर्म इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल बिहार राज्य के विभिन्न क्षेत्र होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं पहचान पत्र की छायाप्रति, रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो तथा बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.) के प्रांगण में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जो अभ्यर्थी राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एन.सी.एस.) पोर्टल पर निबंधित हैं, वही रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी अभी तक निबंधित नहीं हैं, वे स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा के माध्यम से एन.सी.एस. पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं।
नियोजक निजी क्षेत्र के हैं तथा नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में कार्य करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button