CrimeState

हाइवा के केबिन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार – नवादा |

राजौली : जिले की रजौली थाना की पुलिस ने हाइवे पर गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोडरमा से आ रही एक ट्रक के केबिन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।पुलिस ने ट्रक को भी जप्त कर लिया है। चालक फरार होने में सफल रहा।
बरामद शराब में 500 एमएल के 96 केन किंगफिशर बीयर, 750 एमएल की 11 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की तथा 750 एमएल की 11 बोतल मैजिक मोमेंट वोडका शामिल है।
बता दें इसके पूर्व हाइवा पर ही होटल एंड मोटल अर्चना के पास अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया था। ऐसे में समेकित जांच केंद्र में चल रही जांच पर सवालिया निशान लग रहा है। आश्चर्य यह‌ कि साक्ष्य के बावजूद मामले की जांच या कार्रवाई के बजाय पर्दा डालने में प्रशासन व्यस्त है।
इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button