BlogCrimeState

अपहरण एवं रुपये छिनतई मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधिविरुद्ध बालक को निरुद्ध किया- नालंदा |

कतरीसराय :—- स्थानीय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव निवासी प्रिंस कुमार के अपहरण एवं रुपये छिनतई मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधिविरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार बालक बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के टिकुलीपर मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, विगत 5 मई को प्रिंस कुमार, पिता रामप्रताप महतो, का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि अपहरण के दौरान उससे 71 हजार रुपये छीन लिए गए तथा बाद में फोन कर और पैसे की मांग की जा रही थी।
इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा कतरीसराय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की मानवीय एवं तकनीकी जांच की गई। सीडीआर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहारशरीफ के टिकुलीपर मोहल्ले से विधिविरुद्ध बालक को निरुद्ध किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button