BlogCrimeState

बाइक दुर्घटना में बैंककर्मी की मौत, भाई- जीजा जख्मी – नवादा |

नवादा : जिले के हिसुआ – नरहट पथ पर उच्च विद्यालय के पास हुई बाइक दुर्घटना में बैंककर्मी की मौत हो गयी। बाइक पर सवार मौसेरा भाई व जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि नगर परिषद के महादेव मोड़ निवासी शंभु पंडित के 30 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बाइक से अपने मौसेरे भाई रौशन कुमार व जीजा मंटू कुमार के साथ हिसुआ चौक घुमने गये थे। वापसी के क्रम में उच्च विद्यालय के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें शिवम की मौत घटनास्थल पर हो गयी।
एम्बुलेंस पहुंचने में विलम्ब:- दुर्घटना की सूचना तत्काल एम्बुलेंस सेवा को दी गयी लेकिन वह‌ काफी विलम्ब से पहुंचा। यहां तक कि जख्मी को तत्काल आक्सिजन की आवश्यकता थी लेकिन सदर अस्पताल में काफी देर तक उन्हें बाहर रखा गया।
मृतक आज ही दिल्ली वापस लौटने वाला था लेकिन इसके पूर्व उसकी मौत हो गयी। एक माह पूर्व अपने मौसेरे भाई की शादी में शरीक होने अवकाश पर घर आया था। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button