
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेल्धा गांव के बधार में हुई वज्रपात की घटना में अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय कौशल कुमार पिता सुरेश सिंह के रूप में की गयी है।
बताया जाता है कि सुबह करीब आठ बजे अचानक आयी तेज रफ्तार आंधी व बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से कौशल की मौत घटनास्थल पर हो गयी। मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।



