BlogCrimeState

एससी- एसटी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार – नवादा |

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने कुहिला गांव से मारपीट व एससी – ऐक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कुहिला गांव के शंभु चौधरी पिता लखन चौधरी ने गांव के ही युवक पर अकारण मारपीट व जातिसूचक शब्द का उपयोग करने का आरोप लगाया था। इस बावत दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
अकबरपुर थाना कांड संख्या 232 /26 दिनांक 28/05/26 धारा 126(2),115(2),109,352,351(2)bns एवं 3(1)(r),(s),3(2)(v)sc/st 1989 के आलोक में प्राथमिकी अभियुक्त बन्डूल कुमार उर्फ किसलय कुमार उम्र 32 वर्ष पिता किशोरी सिंह ग्राम कुहिला थाना को त्वरित कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button