AdministrationState

एसडीएम पर शिकंजा कसने की तैयारी , प्रोन्नति में हो सकती है बांधा – नवादा |

नवादा : आरटीआई और लोक शिकायत कानून को कमजोर समझना अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। अधिकारियों द्वारा सूचना उपलब्ध न करा जुर्माने की राशि जमा कराने की प्रबृत्ति मुश्किलें बढ़ा सकती है। अपने आपको चालाक समझने वाले अधिकारी शायद यह नहीं समझते कि यह उनके लिए प्रोन्नति में बाधा उत्पन्न कर सकती है।
जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने इसकी तैयारियां आरंभ कर दी है। पहली बार इसकी जद्द में रजौली एसडीएम आदित्य कुमार पियुष आने वाले हैं। उन्होंने सूचना उपलब्ध न‌ करा जुर्माने की राशि जमा की है।
उन्होंने लोकशिकायत निवारण में अपील दायर कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है। अब लोगों की निगाहें लोक शिकायत निवारण पर टिकी है। अगर ऐसा हुआ तो प्रोन्नति बाधित होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button