BlogCrimeState

125 लीटर महुआ शराब के साथ तीन बाइक जब्त, तस्कर फरार – नवादा |

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत अंतर्गत भड़रा गांव के समीप गौतम ऋषि पहाड़ी के पास पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।
पुलिस को देखते ही भाग निकले तस्कर:-
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख शराब तस्कर अंधेरे और पहाड़ी रास्तों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलों पर लदी 125 लीटर देसी शराब बरामद कर ली। शराब सफेद प्लास्टिक पाउच में पैक कर तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।
तीन बाइक और शराब जब्त:-
पुलिस ने बरामद शराब और तीनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बरामदगी को क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
तस्करों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी:-
थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर भागने वाले तस्करों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button